जानिए, क्यों चार गुना महंगी हुई हवाई यात्रा
हर साल 1 मई से गोवा के पर्यटन में चढ़ाव आना शुरू हो जाता है। इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। दरअसल, इस बार 1 मई वीकेंड के पास है।
1 मई को लेबर डे की छुट्टी है, जो शुक्रवार पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टी होगी। इस तरह से इस लंबे वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए बहुत से लोग गोवा का प्लान भी बना सकते हैं।
खैर, इस साल 1 मई से गोवा का टूरिज्म बढ़ेगा, ये तो 1 मई के वीकेंड पर पड़ने से ही साफ हो रहा है, लेकिन कितना बढ़ेगा, ये तो बाद में ही पता चलेगा।
1 मई से गोवा टूरिज्म बढ़ने की इस उम्मीद के बीच एयरलाइन कंपनियों ने आपकी जेब से पैसे निकालने और अपनी तिजोरी भरने की भी तैयारी कर ली है।
चार गुने से अधिक हो जाएगा किराया
देश की सस्ती एयरलाइन कंपनी मानी जाने वाली स्पाइसजेट की टिकटों ने भी 1 मई को महंगे होने के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दिन मुंबई से गोवा जाने के लिए आपको सामान्य का चार गुना तक चुकाना पड़ सकता है।
अगर आप 29 अप्रैल को मुंबई से गोवा जाते हैं तो जो टिकट आपको 2,410 रुपए का पड़ता है, 30 अप्रैल को उसी की कीमत 4,860 रुपए है।
इतना ही नहीं, अगर आप 1 मई को मुंबई से गोवा का टिकट लेते हैं तो आपको इसी टिकट के लिए 11,150 रुपए चुकाने पड़ेंगे। हालांकि, 2 और 3 मई को यह किराया फिर से 4,860 रुपए के करीब है।
वहीं दूसरी ओर, दिल्ली से गोवा जाने के लिए जो किराया 4,880 रुपए है, 30 अप्रैल और 1 मई को यह किराया 7,420 रुपए होगा। इतना ही नहीं, 3 मई यानि रविवार को यही किराया 9,040 रुपए होगा।
सोर्स- उपरोक्त जानकारी स्पाइसजेट की वेबसाइट से ली गई है।