एयर एशिया भरेगी 12 जून से उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया को अपने भारतीय आकाश में अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। कल से एयर एशिया के टिकट मिलना शुरू हो जाएंगे।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि जून तक देश के विमानन क्षेत्र में एक नई एयरलाइन का आगाज हो सकता है।
भारत में नई एयरलाइन शुरू करने के लिए एयर एशिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सभी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए हैं और अगले एक सप्ताह के भीतर एयर एशिया इंडिया को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए एयर ऑपरेटर परमिट (एओपी) मिल सकता है।
पूर्व में एयर एशिया ने डीजीसीए के अधिकारियों की मौजूदगी में एयरबस 320 एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान का प्रदर्शन किया था। डीजीसीए से लाइसेंस हासिल करने के लिए उड़ान प्रदर्शन एक आवश्यक और अंतिम चरण की प्रक्रिया थी।
टाटा समूह की है हिस्सेदारी
टाटा समूह की हिस्सेदारी में शुरू होने जा रही दो नई एयरलाइंस में एयर एशिया मौजूदा विमानन कंपनियों को तगड़ी टक्कर दे सकती है। एयर एशिया में टाटा संस की 30 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 49 फीसदी हिस्सेदारी एयर एशिया की है।
इसमें बाकी उद्योगपति अरुण भाटिया की कंपनी के पास रहेगी। एयर एशिया इंडिया डीजीसीए के सभी निरीक्षणों को पूरा कर चुकी है, जबकि टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस को कई अभी कई बाधाएं पार करनी हैं।