फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air asia offer of one rupee for one kilometer

SPECIAL OFFER: एक रुपए में एक किमी. हवाई यात्रा

Thu, 23 Apr 2015 12:21 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
air asia offer of one rupee for one kilometer

एयर एशिया इंडिया एयरलाइन जल्द ही दिल्ली के लिए कुछ नई उड़ानें शुरू करने वाली है। इसकी घोषणा कंपनी सोमवार को ही कर चुकी है।

विज्ञापन


कंपनी इन नई उड़ानों के तहत दिल्ली को बेंगलुरु, गुवाहटी और गोवा के साथ जोड़ने की योजना बना रही है। ये नई उड़ानें 21 मई 2015 से शुरू की जानी हैं।

इस खास मौके को और भी अधिक स्पेशल बनाने के लिए कंपनी ने एक खास तरह का ऑफर भी लॉन्च किया है, जिसके तहत प्रति किलोमीटर की हवाई यात्रा के लिए मात्र एक रुपए का भुगतान करना होगा।

Trending Videos

26 अप्रैल तक है यह ऑफर

air asia offer of one rupee for one kilometer

कंपनी का यह खास ऑफर 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 26 अप्रैल तक के लिए मान्य है। इस ऑफर के तहत टिकट करवाने पर 21 मई 2015 से 31 मई 2015 तक के बीच यात्रा की जा सकेगी।

कंपनी के ऑफर के तहत नई दिल्ली से गुवाहटी तक की हवार्ई यात्रा के लिए 1500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी ओर, नई दिल्ली से गोवा और नई दिल्ली से बेंगलुरु के लिए 1700 रुपए का भुगतान करना होगा।

air asia

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed