{"_id":"e3be8df8-89ff-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"air-asia-got-approved-for-flight-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में उड़ान के लिए एयर एशिया को मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में उड़ान के लिए एयर एशिया को मंजूरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती उड़ान सेवाएं देने वाली मलयेशियाई एयरलाइन एयर एशिया को भारत में उड़ान के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। भारत में कंपनी का नाम एयर एशिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड होगा।
विज्ञापन
कंपनी टाटा के साथ मिलकर भारत में उड़ान सेवाएं देगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी का नाम महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड करा दिया गया है। अब कंपनी मंत्रालय के पास जरूरी दस्तावेज दाखिल कराने सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन
फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट क्लीयरेंस बॉडी एफआईपीबी (फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) पहले ही कंपनी को निवेश संबंधी मंजूरी दे चुका है।
ज्वाइंट वेंचर में एयर एशिया की 49, टाटा संस की 30 और अरुण भाटिया के स्वामित्व वाली टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लेस की 21 फीसदी हिस्सेदारी होगी। एयर एशिया इंडिया देश में जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडि-गो, गो एयर और एयर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों को चुनौती देगी।
विज्ञापन