{"_id":"1e09f2ac-989e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ailing-air-india-asked-to-take-cue-from-no-frill-airline-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-फ्रिल एयरलाइन मॉडल से सीखे एयर इंडिया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नो-फ्रिल एयरलाइन मॉडल से सीखे एयर इंडिया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
सरकार की एक समिति ने एयर इंडिया के बचत को बढ़ाने और उसकी परिचालन लागत घटाने के उपाय करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
एयर इंडिया की हालत सुधारने को लेकर सुझाव के लिए गठित ढोलकिया समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि एयर इंडिया को नो-फ्रिल एयरलाइन मॉडल से सीखना चाहिए और अपनी बचत बढ़ाने के साथ-साथ लागत में कटौती करनी चाहिए। एयर इंडिया में 26 हजार का भारी-भरकम स्टाफ है।
वहीं, एयर इंडिया कर्मचारियों के पे-स्केल और भत्तों को अंतिम स्वरूप पांच सदस्यीय ढोलकिया समिति द्वारा दिया गया है। आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर रवींद्र एच ढोलकिया की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय का गठन जनवरी में वैश्विक एयरलाइंस की तर्ज पर एयर इंडिया की लागत कम करने और बचत बढ़ाने के उपाय सुझाने के लिए किया गया था। समिति की सिफारिशों से साफ है कि एयर इंडिया अपने मैनपावर को तर्कसंगत बनाने के लिए तकनीकी दक्षता का ऑडिट करेगी।
विज्ञापन