{"_id":"d2c9fd00-8105-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"agriculture-sector-needs-reform-for-food-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार की दरकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार की दरकार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य उत्पादन में सुधार के बावजूद खाद्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कृषि क्षेत्र में अभी व्यापक सुधार की जरूरत है। लोकसभा में बुधवार को पेश हुई वर्ष 2012-13 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि कृषि को लाभकारी बनाकर किसानों का रुझान इस ओर बढ़ाया जा सकता है। कृषि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े निवेश की दरकार है। इसे निजी क्षेत्र के जरिए ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
आर्थिक समीक्षा में देश की बढ़ती आबादी को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की जरूरत बताई गई है। हालांकि पिछले वर्ष देश में अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इस वर्ष भी अनाज उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद जिस तेजी से कृषि क्षेत्र का विकास होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। पिछले पांच साल में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर चार प्रतिशत के लक्ष्य से कम रही है।
विज्ञापन
आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत रही, जो लक्ष्य के मुकाबले 0.4 फीसदी कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि नौवीं और दसवीं योजना के मुकाबले यह दर अधिक रही है। इन योजनाओं में क्रमश: 2.5 फीसदी और 2.4 फीसदी वृद्धि दर थी।
विज्ञापन
सरकार का कहना है कि बाजार की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए स्थिर नीतियों, बुनियादी ढांचे में निजी निवेश बढ़ाए जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सुधार, खाद्य कीमत और भंडारण प्रबंधन में सुधार के साथ ही प्रत्याशित व्यापार नीति अपनाए जाने की जरूरत है। समीक्षा में इन कदमों के साथ कौशल विकास तथा बेहतर शोध एवं विकास, ऋण और बीजों की आपूर्ति में सुधार की दिशा में पहल करने की जरूरत बताई गई है।