रेल बजट से बाजार में मातम, सेंसेक्स धड़ाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि मोदी सरकार का पहला रेल बजट बाजार के अनुरूप नहीं रहा। जिस तरह की उम्मीदें बाजार को रेल बजट से थी इसके सामने आने के बाद उन्हें ये अधूरी नजर आई। इसीलिए रेल बजट के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली।
बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 517 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 163 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
सबसे ज्यादा गिरावट रेलवे से जुड़ी कंपनियों में दिखाई दिया। मंगलवार को इन कंपनियों में 3 से 13 फीसदी की गिरावट नजर आई। बाजार के जानकारों के मुताबिक रेल मंत्री सदानंद गौड़ा बाजार के हालात को समझ नहीं सके।
रेल बजट से बाजार को झटका!
दिन की शुरूआत में शेयर बाजार तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। निफ्टी ने पहली बार 7800 का स्तर पार किया। सेंसेक्स ने भी तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि रेल बजट सामने आने के बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव बढ़ा और गिरावट हावी हो गई।
मंगलवार को कारोबार बंद होने तक बाजार में गिरावट बढ़ती चली गई। सेंसेक्स करीब 517 अंक नीचे गिरकर 25585 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 163 अंक टूटकर 7623 पर बंद हुआ।
रेल शेयरों में टेक्समाको रेल करीब 15 फीसदी लुढ़के। इसके अलावा कॉनकॉर, बीईएमएल, कालिंदी रेल, हिंद रेक्टिफायर्स, कर्नेक्स माइक्रो, स्टोन इंडिया में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली।