{"_id":"c6a48638b774d879f1e5e0060fc2aeeb","slug":"after-excavation-report-and-approvals-captive-coal-blocks-will-be-allocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरियां व उत्खनन रिपोर्ट के बाद ही कैप्टिव कोल ब्लॉकों का आवंटन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मंजूरियां व उत्खनन रिपोर्ट के बाद ही कैप्टिव कोल ब्लॉकों का आवंटन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार आवश्यक मंजूरियां हासिल करने और कोयला ब्लाकों की विस्तृत उत्खनन रिपोर्ट मिलने के बाद स्टील, सीमेंट और स्पंज आयरन क्षेत्र की कंपनियों को कैप्टिव कोल ब्लॉकों का आवंटन करेंगी।
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय के चालू वित्त वर्ष के संसद में पेश आउटकम बजट में कहा गया है कि नीलामी प्रक्रिया को मूल्यवर्धित बनाने और समय पर उत्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार उत्खनन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मिलने और विभिन्न मंजूरियां प्राप्त होने के बाद कोयला ब्लॉकों की नीलामी करेगी।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि नीलामी के माध्यम से कोल ब्लॉकों की आवंटन प्रक्रिया अभी जारी है। तीन कोयला ब्लॉकों के आवंटन के लिए इस वर्ष 26 फरवरी को कंपनियों से आवेदन मंगाए गए थे। कोयला मंत्रालय स्टील, सीमेंट और स्पंज आयरन क्षेत्र की कंपनियों को तीन कोयला ब्लॉक आवंटित करना चाहती है। इनमें से दो ब्लॉक झारखंड और एक पश्चिम बंगाल में स्थित है। तीन ब्लॉकों में 50 करोड़ टन कोयले का भंडार है।
विज्ञापन