फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   affordable house get infra status

सस्ते घरों के निर्माण को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा

Wed, 16 Jul 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली। Updated Wed, 16 Jul 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
affordable house get infra status

रिजर्व बैंक के इस कदम से मेट्रो शहर में 65 लाख रुपये तक के कीमत वाले घर और छोटे शहरों में 50 लाख रुपये तक की कीमत वाले घरों के निर्माण का बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने से रियल एस्टेट डेवलपर्स को बैंकों से आसानी से और एक फीसदी तक सस्ती दरों पर कर्ज मिल सकेगा। जिसका फायदा घरों की कीमतों में कमी के रूप में ग्राहकों को मिलेगा।
विज्ञापन


घरों की कीमतों में आएगी कमी
मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के छह मेट्रो शहरों को छोड़कर बाकी शहरों के लिए 50 लाख रुपये की कीमत और 40 लाख रुपये तक का होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग वर्ग में निर्धारित दिया है। जबकि नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलुरू और हैदराबाद के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग में घर की कीमत 65 लाख और होम लोन की सीमा 50 लाख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई के कदम पर नेशनल रिटल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन नवीन रहेजा का कहना है कि इस कदम से हाउसिंग सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। डेवलपर्स को सस्ता कर्ज मिलने से लंबी अवधि में घरों की कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा हमें उम्मीद है कि होम लोन की दरों में भी इस कदम के बाद कमी आएगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को कर्ज मिलना हुआ आसान
सड़क, बिजली, बंदरगाह, गैस आदि जैसे बुनियादी क्षेत्रों को कर्ज अब आसानी से मिल सकेगा। रिजर्व बैंक ने बैंकों को इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए लंबी अवधि के बांड जारी करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा ऐसे बांड के जरिए पूंजी जुटाने पर बैंकों को सीआरआर और एसएलआर के मानकों को पूरा नहीं करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि बैंकों के पास इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्ज देने के लिए ज्यादा पूंजी होगी।


इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर बांड पर प्राथमिकता क्षेत्र के नियम भी लागू नहीं होंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर बांड पर न्यूनतम परिपक्वता अवधि 7 साल होगी। बैंक इसके लिए निवेशक को फिक्सड या फ्लोटिंग रेट पर रिटर्न का विकल्प भी दे सकेंगे। इस कदम कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंद्रनील पाल के अनुसार बैंक अभी तक कम अवधि की पूंजी जुटाकर इंफ्रास्ट्रक्चर को लंबी अवधि का कर्ज दे रहे थे। इस असामनता को आरबीआई ने दूर कर सेक्टर को बूस्ट देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed