{"_id":"6d4dd39e5f21d3561d9083c299736284","slug":"aditya-birla-money-myuniverse-launches-zipsip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईपी निवेशकों के लिए जिपसिप प्लेटफार्म लांच","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसआईपी निवेशकों के लिए जिपसिप प्लेटफार्म लांच
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कंपनी आदित्य बिड़ला मनी माई यूनिवर्स ने सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत निवेश के लिए एक नया प्लेटफार्म जिपसिप लांच किया है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक जिपसिप के तहत निवेशक मासिक किस्तों के जरिए म्यूचुअल फंडों में आसानी से निवेश कर सकेंगे। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म के तहत निवेशक अपनी निवेश जरूरतों से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देकर अपने लिए उपयुक्त म्यूचुअल फंडों के बारे में जानकारी पा सकेंगे। इसके बाद बिना कोई कागजी कार्रवाई किए, महज कुछ क्लिक करके वह अपने मनचाहे फंड में निवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
कंपनी ग्राहकों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। कंपनी के हेड राहुल पारीख का कहना है कि म्यूचुअल फंड जैसे बाजार से जुड़े निवेश में पैसे लगाते वक्त निवेशक पेशेवर या विशेषज्ञ की सलाह लेने की जरूरत महसूस करते हैं। जिपसिप के जरिए उन्हें यह सुविधा घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन