{"_id":"39818a567e9d2be1a6ce4b463251a74b","slug":"adelson-made-254-crore-rupees-per-day-in-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह शख्स कमाता है रोजाना 254 करोड़!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यह शख्स कमाता है रोजाना 254 करोड़!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि कोई कहे कि किसी शख्स की रोजाना की आमदनी 254 करोड़ रुपए है तो चौंकना स्वभाविक है। लेकिन ये सच है कि कारोबारी शेल्डन एडेल्सन ने इस साल 15 बिलियन डॉलर कमाए।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े कैसिनो ऑपरेटर शेल्डन एडेल्सन का लॉस वेगास, मकाउ और सिंगापुर में कारोबार फैला हुआ है। जुए के कारोबारी एडेल्सन जल्द ही अपनी कंपनी को जापान, कोरिया और अन्य मुल्कों में शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स मैग्जीन ने भी इस पर अपनी मुहर लगाते हुए इस साल सबसे अधिक कमाने वालों की लिस्ट जारी की है।
पढ़ें, एक शख्स जो हर रोज कमाता है 230 करोड़!
विज्ञापन
फोर्ब्स की इस लिस्ट में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं, जिन्होंने 13.6 बिलियन डॉलर कमाए। इस साल हर दिन उनकी जेब में 230 करोड़ रुपए आए।
तीसरे पायदान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस रहे और उन्होंने अपनी संपत्ति में 13.3 बिलियन डॉलर का इजाफा किया।
हालांकि इस बार दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट मात खा गए और चौथे पायदान पर रहे। रोजाना उनकी आमदनी 205 करोड़ रही और इस साल बफेट ने 13.3 बिलियन डॉलर कमाए।
वहीं पांचवें, छठे, सातवें और आठवें पायदान पर एक ही परिवार 'वाल्टन्स' का कब्जा रहा। यह परिवार रिटेल मार्केट से जुड़ी वॉलमार्ट कंपनी का मालिक है।
वहीं गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स क्रमशः नौवें और दसवें पायदान पर रहे।