{"_id":"3e40d86f5bd91c01025b95a52dd92e04","slug":"acme-group-emerges-as-successful-bidder-for-160-mw-solar-pv-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीकर्ता बना एसीएमई ग्रुप ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पावर प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीकर्ता बना एसीएमई ग्रुप
नई दिल्ली/सुजय मेहदूदिया
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
एसीएमई ग्रुप 160 मेगावॉट सोलर पीवी पावर प्रोजेक्ट के लिए सबसे बड़े सफल बोलीकर्ता के रूप में उभरा है। इस प्रोजेक्ट के लिए सादर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ऑफ आंध्र प्रदेश (एपीएसपीडीसीएल) ने टेंडर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
बिडिंग डाक्यूमेंट की शर्तो के अनुसार, चुना गया डेवलपर एपी डिस्कॉम के साथ 25 वर्ष का लंबा पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) करेगा। एसीएमई ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह निजी क्षेत्र के किसी सोलर डेवलपर द्वारा यह सबसे बड़ी जीत है। यह एसीएमई ग्रुप के कौशल का गवाह है और इससे देश में अग्रणी सोलर पावर प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में हमारा उभार और मजबूत होता है। इसके साथ हमारा सोलर पावर पोर्टफोलियो 422.5 मेगावाट तक पहुंच गया है और हम 2017 तक सोलर ऊर्जा का उत्पादन करने की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट में 21 करोड़ डॉलर यानी 1250 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान है। 160 मेगावॉट प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश के तीन जिलों, कारनूल और चित्तूर में स्थापित किया जाएगा। इस माह की शुरूआत में एसीएमई ग्रुप ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से 10 करोड़ डॉलर कर्ज के लिए मंजूरी हासिल की है। इसमें से 5 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल राजस्थान में 100 मेगावॉट प्रोजेक्ट में किया जाएगा और शेष कर्ज का इस्तेमाल आगामी परियोजनाओं में किया जाएगा।
विज्ञापन