फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ac cost will increase in this season

अब एसी की ठंडी हवा खाना होगा महंगा

Sat, 12 Apr 2014 04:14 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 04:14 AM IST
विज्ञापन
ac cost will increase in this season

एयर कंडीशनर (एसी) की ठंडी हवा खाना इस गर्मियों में आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार एसी की कीमत 10-15 फीसदी तक ज्यादा हो गई है। कंपनियों के अनुसार सीजन देर से शुरू होने और पिछले साल बिक्री फ्लैट रहने के बावजूद लागत को देखते हुए कीमतें पिछले साल से ज्यादा हो गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि इसकी भरपाई के लिए कंपनियां ग्राहकों को इस बार कई सारे नए फीचर्स के साथ लुभाने की कोशिश में हैं। देश में एसी का करीब 30-35 लाख का बाजार है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी वीडियोकॉन के सीओओ सीएम सिंह ने अमर उजाला को बताया इस बार सीजन शुरू होने मे देरी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ी है, जिसका असर बेहतर बिक्री के रूप में दिखेगा। जहां तक कीमतों की बात है, तो पिछले साल की तुलना में इस साल कीमतें 10-15 फीसदी तक ज्यादा है।
विज्ञापन


इसकी वजह लागत में बढ़ोतरी होना है। कंपनी के एसी डिवीजन के सीओओ संजीव बख्सी के अनुसार कंपनी को चालू वित्त वर्ष में करीब 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। कंपनी ने इस सीजन में 32 नए मॉडल बाजार में उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2,200 करोड़ रुपए का कारोबार

ac cost will increase in this season

डाइकिन एअर कंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर कंवल जीत जावा के अनुसार कीमतें जहां पिछले साल से ज्यादा होने की बात है, तो लागत बढ़ने की वजह से दाम 5-10 फीसदी ज्यादा हैं। ग्राहकों को इस साल कई खास फीचर्स वाले उत्पाद भी मिल रहे हैं। इसमें कम बिजली की खपत वाला इनवर्टर एसी खास तौर से लोगों को पसंद आ रहा है।

कंपनी को इस साल कारोबार में 20 फीसदी तक ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2,200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कैरिअर माइडिया इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण सचदेव के अनुसार इस बार कीमतें 5-10 फीसदी ज्यादा हैं।

हालांकि एसी की पहुंच अभी भी केवल 3-4 फीसदी आबादी तक होने के चलते कारोबार में ग्रोथ की संभावना बनी हुई है। बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी तेजी से ग्रोथ की संभावना है। कंपनी ने इसके देखते हुए रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed