{"_id":"bd694190-81d3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aapka-paisa-aapke-hath-will-change-fate-of-upa-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आपका पैसा, आपके हाथ' से बदलेगी सरकार की किस्मत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'आपका पैसा, आपके हाथ' से बदलेगी सरकार की किस्मत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले लोकसभा चुनाव की तस्वीर बदलने की उम्मीदों के साथ ही यूपीए सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘आपका पैसा, आपके हाथ’ यानी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को देशभर में लागू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों के खातों में सीधे नकद देने की योजना को लेकर सरकार की उम्मीदों के पंख इसलिए भी लग गए हैं, क्योंकि लगभग 11 लाख लोगों को इसका लाभ सीधे उनके बैंक खातों में मिला है। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बाकायदा एक पैरा अपने भाषण में इस योजना के लिए बड़े खास तरीके से पढ़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत के गरीब व्यक्ति के लिए मैं कहना चाहता हूं कि असली धन वही है जो जनता के काम आए, जब हम कहते हैं कि आपका पैसा आपके हाथ। कोई इसका विरोध क्यों करें। उन्होंने कहा कि इसकी एक जनवरी, 2013 को एक नम्र और सचेत शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने दावा किया कि सरकार ने चारों ओर दलित बालिकाओं और जनजातीय बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान देखी है, जिन्हें छात्रवृत्तियां मिली हैं। यह योजना एक जनवरी, 2013 से देश के 16 राज्यों के 20 जिलों में लागू हुई थी।