{"_id":"5c4b3a70-803f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aadhar-card-will-be-important-on-rail-ticket-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट बुकिंग में आधार कार्ड बनेगा पहचान पत्र","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेल टिकट बुकिंग में आधार कार्ड बनेगा पहचान पत्र
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टिकट आरक्षण का लाभ वास्तविक लोगों को देने और दलालों के जरिए होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने रेलवे आरक्षण को आधार कार्ड से जोड़ने की योजना बनाई है। रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि अवैध टिकटों की बुकिंग पर रोक लगाने के लिए आधार कार्ड का प्रयोग अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टिकट बुकिंग के दौरान आधार कार्ड के प्रयोग को अब जरूरी किया जाएगा। इससे टिकट बुकिंग का लाभ वास्तविक लोगों को मिल सकेगा। आधार कार्ड के इस्तेमाल के जरिए एकमुश्त मात्रा में टिकट कटाने वालों पर अंकुश लगाना भी आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
बंसल के मुताबिक आधार कार्ड की अनिवार्यता से टिकट की बुकिंग कराने वाले दलालों के मंसूबे भी पूरे नहीं हो सकेंगे। साथ ही इससे आम यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन टिकट जारी करने के दौरान आधार कार्ड को लागू करने की योजना पर पहले से ही विचार चल रहा है। इस योजना को वर्ष 2013-14 के रेल बजट में शामिल कर लिया गया है। सरकार की कोशिश है कि टूर और ट्रेवेल्स ऑपरेटरों के फर्जी नाम से टिकट बुक कराने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।