{"_id":"0bcb1260-6d60-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"aadhaar-is-a-number-not-an-id-card-says-montek-singh-ahluwalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान पत्र नहीं एक नंबर है आधार: मोंटेक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पहचान पत्र नहीं एक नंबर है आधार: मोंटेक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को आधार कार्ड की वास्तविक अहमियत स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आधार एक नंबर है, जो आपका बायोमीट्रिक रिकॉर्ड रखता है, इसे पहचान पत्र के तौर पर न देखा जाए।
विज्ञापन
कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने कथित रूप से यह मुद्दा उठाया था कि आधार की मान्यता एक नंबर के तौर पर हो या पहचान पत्र के तौर पर। केंद्र सरकार ने हाल ही में मंत्रियों के समूह को इस मुद्दे के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
अहलूवालिया ने कहा कि मैं कार्ड को फाड़ सकता हूं। जब तक मेरे पास आधार नंबर है, मुझे कार्ड की जरूरत नहीं है। वास्तव में आधार कार्ड जैसी कोई चीज नहीं है, यह एक नंबर है।
विज्ञापन