फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   A look at Sun Group business

सन ग्रुप के कारोबार पर एक नजर

Thu, 25 Oct 2012 09:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 25 Oct 2012 09:19 PM IST
विज्ञापन
A look at Sun Group business

सन समूह देश के सबसे बड़े उद्योग समूह से एक है। इस समूह का मुख्य कारोबार मीडिया, मनोरंजन और विमानन सेक्टर से जुड़ा है। समूह की स्थापना डीएमके प्रमुख केएम करुणानिधि ने की थी। फिलहाल, इस समूह का संचालन कलानिधि मारन, उनकी पत्नी कावेरी मारन और परिवार कर रहा है। कलानिधि मारन सन समूह के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हैं। सन समूह दो वर्गों में विभाजित है। केएएल मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और केएएल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड।

विज्ञापन


केएएल मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
केएएल मीडिया सर्विसेज लिमिटेड टीवी, रेडियो, फिल्म, समाचार पत्र और मैगजीन कारोबार का प्रबंधन करती है। इस कंपनी के तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में कुल 32 टीवी चैनल हैं। यह देश के सबसे बड़े डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सर्विस प्रोवाइडर में से एक है। सन डायरेक्ट के नाम से यह डीटीएच सर्विस उपलब्ध कराती है। देशभर में कंपनी के 45 एफएम रेडियो स्टेशन हैं। यह कंपनी तमिल में तीन समाचार पत्रों दिनाकरन, तमिल मुरासू और मलई मुरासू का प्रकाशन करती है। इसके अलावा, इसके छह साप्ताहिक पत्रिकाएं भी हैं। केएएल मीडिया की सन पिक्चर्स फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार से भी जुड़ी है।
विज्ञापन


केएएल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड
केएएल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड एयरलाइन स्पाइसजेट का परिचालन करती है।

समूह के प्रोडक्ट की पहुंच
सन समूह की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सन टेलीविजन की पहुंच देश के 9.5 करोड़ घरों तक है। इसके अलावा सन समूह के चैनल अमेरिका, कनाडा, यूरोप, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर, मलयेशिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी देखे जा सकते हैं। समूह के तीन समाचार पत्रों में से तमिल दिनाकरन की दैनिक सर्कुलेशन 14 लाख से अधिक है। इसकी डीटीएच सर्विस के 75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। समूह की विमानन कंपनी स्पाइसजेट देश की प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइंस में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: सन समूह ने 25 अक्तूबर 2012 को नौवीं आईपीएल टीम (हैदराबाद) खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed