{"_id":"9474","slug":"New-Product-9474-","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपैड को टक्कर देगा माइक्रोसॉफ्ट का 'सरफेस'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईपैड को टक्कर देगा माइक्रोसॉफ्ट का 'सरफेस'
New Product
Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अगर आप टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़े इंतजार के बाद आपका विकल्प बढ़ सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने कई लेटेस्ट फीचर के साथ अपने टैबलेट 'सरफेस' का प्रदर्शन किया है। यह नया टैबलेट विंडोज 8 पर आधारित है साथ ही इसमें इंटेल या एआरएम बेस्ड प्रोसेसर है।
सरफेस की लांचिंग के मौके माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीव बाल्मर ने कहा कि टैबलेट के बढ़ते चलन को देखते हुए कंपनी ने इस क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि 'सरफेस' के सॉफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर पर खास ध्यान रखा गया है। कंपनी को उम्मीद है कि सरफेस का डिजायन लोगों को खूब भाएगा।
'सरफेस' के फीचर
माइक्रोसॉफ्ट का टैबलेट 'सरफेस' का डिसप्ले 10.6 इंच यानी 26.9 सेंटीमीटर का होगा। इसमें बिल्टइन किकस्टैंड होगा जो मैग्नेशियम कवर के भीतर होगा। इस टैबलेट की मोटाई 0.4 इंच होगी। आर्म बेस्ड आधारित सरफेस में 32जीबी, 64जीबी या 128जीबी स्टोरेज की सुविधा होंगे। 'सरफेस' की कीमत मार्केट में मौजूद प्रोसेसर बेस्ड टैबलेट के बराबर होंगे।
विज्ञापन
कुछ इस तरह अलग है 'सरफेस'
सरफेस की मोटाई ऐप्पल के सबसे ज्यादा बिकने वाले आई-पैड से यह थोड़ी कम है। यह विंडोज आरटी पर चलेगा, जबकि इंटेल आधारित टैबलेट विंडोज प्रो पर चलते हैं। फिलहाल मार्केट में
मौजूद टैबलेट से इसका स्क्रीन बड़ा है। इसमें फोटोशॉप्स जैसे आम सॉफ्टवेयर चला सकते हैं।
कंपनी की माने तो इसके कीपैड और मल्टीटच ट्रेकपैड को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। 'सरफेस' में टाइपिंग के लिए पेन दी जाएगी। खास बात यह है कि पेन का इस्तेमाल करते समय 'सरफेस' की स्क्रीन पर टच इनपुट काम नहीं करेगा। इससे पेन का इस्तेमाल करते समय अगर अंगुली स्क्रीन पर पड़ जाए तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं करेगी।