फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Rajat-Gupta-convicted-of-insider-trading

रजत गुप्ता इनसाइडर ट्रेडिंग के दोषी करार

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
Market Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Rajat-Gupta-convicted-of-insider-trading
अमेरिका की एक अदालत ने शुक्रवार को गोल्डमैन सैक्स के पूर्व भारतीय अमेरिकी निदेशक रजत गुप्ता को इनसाइडर ट्रेडिंग के छह में से चार मामलों में दोषी ठहराया। रजत पर दोषी हेज फंड अरबपति एवं गैलियोन समूह एलएलसी के सह संस्थापक राज राजरत्नम को अंदरुनी जानकारी मुहैया कराने का आरोप था। रजत को अधिकतम 65 वर्ष की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


मैनहट्टन के संघीय न्यायालय ने रजत को प्रतिभूतियों में धोखाधड़ी के तीन मामलों में और षडयंत्र रचने के एक मामले में दोषी पाया। रजत को धोखाधड़ी के प्रत्येक मामले में अधिकतम 20 वर्ष की सजा हो सकती है और षडयंत्र रचने के मामले में अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है। जूरी ने 21 मई से शुरू हुई चार हफ्ते की सुनवाई के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया।
विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट की गड़बड़ियों की जांच सबसे शुरू हुई है तब से यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जब जूरी अपना आदेश पढ़कर सुना रही थी तब रजत (63 वर्ष) से उनकी बेटियां लिपट कर रोने लगीं। यद्यपि रजत के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। रजत को दोषी करार दिए जाने से मैनहट्टन की भारतीय मूल की अमेरिकी महाधिवक्ता प्रीत भरारा की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीत के नेतृत्व में ही पिछले ढाई वर्षो के दौरान इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है, जिसमें 66 लोगों को आरोपी एवं 60 लोगों को दोषी ठहराया गया है। भरारा ने अपने बयान में कहा, "गुप्ता सम्मानित इनसाइडर से दोषी इनसाइडर बन गए हैं। गुप्ता ने शानदार बोर्ड रूम की सम्भावित जेल के कक्ष से अदला बदली की है।" राजरत्नम इनसाइडर ट्रेडिग के जुर्म में 11 वर्ष की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed