फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gasoline-prices-fall-say-Pranab

घटेंगी पेट्रोल की कीमतें: प्रणब

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
Market Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Gasoline-prices-fall-say-Pranab
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल की कीमतें घटाई जा सकती हैं। तेल कम्पनियों ने 24 मई को पेट्रोल कीमतों में 7.54 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। कई महीनों के दौरान यह सर्वाधिक वृद्धि थी। बाद में इसमें 2.02 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।
विज्ञापन


मुखर्जी ने शुक्रवार रात यहां पहुंचने पर कहा था कि केंद्र सरकार पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण विधेयक पर तृणमूल कांग्रेस और उसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ चर्चा करेगी। मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने हमें पत्र लिखकर इस मुद्दे पर और चर्चा की इच्छा जाहिर की है। इसलिए हम इसपर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और रेल मंत्री मुकुल रॉय ने प्रधानमंत्री और मुखर्जी को पत्र लिखा था तथा इस विधेयक पर और चर्चा की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed