फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Strengthening-the-open-market-Sensex-up-150-points

सेंसेक्स 195 अंक उछला, निफ्टी 5000 के पार

Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
Market Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Strengthening-the-open-market-Sensex-up-150-points
आधारभूत क्षेत्र की परियोजनाओं को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता, रिलायंस की सालाना बैठक में मिली बेहतर भविष्य की झलक और सकारात्मक ग्लोबल संकेतों ने घरेलू शेयर बाजार को बढ़त की ओर बनाए रखा। बीएसई का सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर 16,649.05 अंक पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 5,049.65 अंक पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अर्थव्यवस्था के विकास की अडचनें दूर करने और निवेश को बढ़ावा देने के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराए जाने से बाजार में निवेशक खासे उत्साह में रहे। बीएसई में सुबह सेंसेक्स का सफर 1,6578.01 अंक से शुरू हुआ, जोकि कारोबार के दौरान 16,680.59 अंक के उच्चतम और 16,519.89 अंक के न्यूनतम स्तर पर भी देखा गया। कारोबार के अंत में यह 194.75 अंक अर्थात 1.16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,649.05 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 16,454.30 अंक पर रहा था। एनएसई में निफ्टी का कारोबार 5,035.35 अंक से शुरू हुआ, जोकि 5,059.65 अंक के उच्चतम और 5,007.75 अंक निम्नतम स्तर पर भी देखा गया। कारोबार के अंत में यह 52.55 अंक अर्थात 1.05 प्रतिशत चढ़कर 5,049.65 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस में यह 4,997.10 अंक पर रहा था। बीएसई का मिड कैप 0.72 प्रतिशत बढ़कर 5,975.23 अंक पर और स्मॉल कैप 0.48 प्रतिशत चढ़कर 6,313.63 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,824 कंपनियों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,527 लाभ में और 1,172 घाटे में रही। शेष 125 मे कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिका में एस एंड पी 2.3 प्रतिशत की बढ़त में दर्ज किया गया। एशिया में जापान, हांगकांग के बाजारों में भी तेजी रही हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.7 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई में सीडी को छोड़कर सभी वर्गों में बढ़त देखी गई। रीयल्टी 2.19 प्रतिशत, बैंकिंग 2.11, ऑटो 1.32, धातु 1.32, ऊर्जा 1.10, सीजी 1.00, एफएमसीजी 0.70, टेक 0.64, तेल एवं गैस 0.57, पीएसयू 0.51, आईटी 0.38 और एचसी 0.30 प्रतिशत की बढ़त रही। हालांकि सीडी में 0.30 प्रतिशत की गिरावट रही।


सेंसेक्स की आधार वाली 30 कंपनियों में स्टरलाइट 3.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 3.75, आईसीआईसीआई बैंक 3.67, डीएलएफ 3.11, मारुति सुजूकी 3.03, हीरो मोटोकॉर्प 2.36, एमएंड एम 1.89, एनटीपीसी 1.83, इनफोसिस 1.78, टाटा पावर 1.64, जिंदल स्टील 1.52, भारती एयरटेल 1.30, भेल 1.21, आईटीसी 1.02, कोल इंडिया 0.98, टाटा मोटर्स 0.98, एचडीएफसी 0.95, आरआईएल 0.92, एल एंड टी 0.75, ओएनजीसी 0.69, हिन्दुस्तान यूनीलीवर 0.65, सन फार्मा 0.58, टाटा स्टील 0.48, एसबीआई 0.39 और बजाज ऑटो 0.14 प्रतिशत की बढ़त में रहे। इनके अलावा विप्रो 1.91 प्रतिशत, टीसीएस 1.02, गेल इंडिया 1.0, हिंडालको 0.62 और सिप्ला 0.13 प्रतिशत घाटे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed