{"_id":"9285","slug":"Market-9285-","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की गिरती कीमत अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तेल की गिरती कीमत अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद
Market
Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की कीमत और अर्थव्यवस्था की बुरी हालत के चलते विरोध झेल रही केद्र सरकार के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज उम्मीद जताई है कि सामान्य मानसून और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिर रही कच्चे तेल की कीमतों से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में विकास दर गिरकर पिछले 9 साल में सबसे निचले स्तर 6.5 फीसद पर पहुंच गया है।
इन बातों को देखते हुए देश के मंदी की चपेट में आने की आशंका जताई जाने लगी है। हालांकि सरकार लगातार इन आशंकाओं से इनकार करती रही है। सीबीईसी की वार्षिक बैठक में प्रणब ने कहा कि इस बार भी दक्षिण पश्चिम मानसून के समान्य रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमत भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं।