{"_id":"9526","slug":"Corporate-9526-","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईकेईए भारत में 10,500 करोड़ का निवेश करेगी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईकेईए भारत में 10,500 करोड़ का निवेश करेगी
Corporate
Updated Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन की फर्नीचर बनाने वाली खुदरा कंपनी आईकेईए देश में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के सीईओ माइकल ओहलस्सन ने सेंट पीटर्सबर्ग में वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कंपनी भारत में 60 करोड़ यूरो (लगभग 4,200 करोड़ रुपये) का पहले चरण में निवेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी 90 करोड़ यूरो (लगभग 6,300 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त विदेशी निवेश करेगी।
इस तरह यह निवेश कुल डेढ़ अरब यूरो (लगभग 10, 500 करोड़ रुपये) का हो जाएगा। यह निवेश कंपनी द्वारा 25 खुदरा केंद्रों की स्थापना के लिए किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था की समस्याओं के बावजूद भारत के प्रति निवेशकों के भरोसे में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने ओहलस्सन से कहा कि कंपनी की कुछ आशंकाओं को जल्द दूर कर लिया जाएगा।