फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mercedes-Benz-trucks-roadshow-in-India

मर्सिडीज ट्रक का भारत में रोड शो

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Corporate
Corporate Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz-trucks-roadshow-in-India
जर्मनी की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मर्सिडीज बेंज अब सितंबर माह से ट्रक मार्केट में प्रवेश करने जा रही है। भारत बेंज ब्रांड के तहत ट्रकों की पूरी रेंज से उपभोक्ताओं को अवगत कराने और उनकी खूबियां गिनाने को शुरू हुई कंपनी की पावर यात्रा बृहस्पतिवार को लुधियाना पहुंची। 18 अप्रैल को चेन्नई से चली यह यात्रा 70 दिनों में आठ हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। लुधियाना में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट श्रीराम वेंकटेश्वरन ने कहा कि बेंज नौ से 49 टन की क्षमता वाले ट्रकों की रेंज पेश कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने 1954 में टाटा के साथ तालमेल करके भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अब कंपनी नए सिरे से इस बाजार में कदम रख रही है। श्रीराम ने कहा कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ट्रक मार्केट है। पंजाब में देश के सबसे अधिक ट्रक हैं। इसलिए कंपनी के लिए पंजाब काफी महत्वपूर्ण बाजार है। वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि बेंज के ट्रक में 85 फीसदी पुर्जे भारतीय और 15 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि के पुर्जे विदेशी होंगे।
विज्ञापन


पंजाब में लुधियाना के अलावा जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट और राजपुरा में डीलरशिप खोले जाएंगे। लांचिंग से पहले भारत बेंज के ट्रकों पर 55 लाख किलोमीटर की टेस्टिंग हो चुकी है। अगले 18 माह के भीतर ट्रकों की पूरी रेंज प्रस्तुत कर दी जाएगी। बेंज के ट्रकों में ईंधन की खपत 10 से 15 फीसदी तक कम होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा ड्राइवरों की सहूलियत के लिए ट्रेनिंग स्कूल एवं अकादमी बनाई जाएगी। कंपनी ने 2020 तक 20 फीसदी ट्रक मार्केट पर कब्जा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed