{"_id":"754febbb84ba48e0fa8187d5046f06f1","slug":"90-thousand-crore-undeclared-income-recovered-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार करोड़ की अघोषित आय बरामद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
90 हजार करोड़ की अघोषित आय बरामद
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी और सर्वे के दौरान बीते वित्त वर्ष 2013-14 में 90 हजार करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला।
विज्ञापन
सीबीडीटी के चेयरमैन केवी चौधरी ने पत्रकारों से यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान शुद्ध कर संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा।
बीते वर्ष में आयकर विभाग ने 5,327 मामलों में पूरे देश में सर्वे किया और 90 हजार करोड़ रुपये का अघोषित आय बरामद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आयकर विभाग नए आयकर दाताओं की पहचान और कर दायरे में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए विभिन्न बिजनेस इंटेलीजेंस परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है।
विज्ञापन