{"_id":"5b4466aa-7d02-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"90-percent-sale-of-lpg-cylinder-on-subsidy-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी एलपीजी की बिक्री रियायती दर पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
90 फीसदी एलपीजी की बिक्री रियायती दर पर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर रियायती सिलेंडरों की संख्या सीमित किए जाने के बावजूद चालू वित्तीय वर्ष में 90 फीसदी एलपीजी की बिक्री रियायती दर पर होगी। पेट्रोलियम राज्य मंत्री पनाबाका लक्ष्मी ने लोकसभा में इसकी लिखित जानकारी दी है। उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुमानों का हवाला देते हुए संसद को यह जानकारी पेश की है।
विज्ञापन
लिखित जवाब में यह कहा गया है कि मौजूदा समय में प्रत्येक घरेलू कनेक्शन पर नौ रियायती सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया है। इससे 90 फीसदी सिलेंडरों की बिक्री सब्सिडी प्राप्त दर पर होगी। जबकि सालाना 10 फीसदी सिलेंडरों बिक्री ही बाजार मूल्य पर हो सकेगी। तेल कंपनियों का यह अनुमान खपत के पुराने आंकड़ों को देखते हुए जाहिर किया गया है।
विज्ञापन