{"_id":"80b07333eff26c274ee480389bccc1e0","slug":"9-52-per-cent-groth-in-car-sales-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अच्छी खबर, कार बिक्री बढ़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अच्छी खबर, कार बिक्री बढ़ी
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। इस साल नवंबर महीने में कारों की बिक्री में पिछले साल नवंबर के मुकाबले 9.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल नवंबर माह में कुल 1,56,445 कारों की बिक्री की गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह बिक्री 1,42,849 थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक यात्री वाहन की बिक्री में इस साल नवंबर महीने में 5.42 फीसदी का इजाफा रहा। नवंबर माह में 2,12,438 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जबकि पिछले साल नवंबर माह में यह बिक्री 2,01,521 रही। नवंबर माह में व्यावसायिक वाहनों की कुल बिक्री 47,686 रही जो कि पिछले साल की समान अवधि में 40,468 थी।
विज्ञापन
सिआम की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में नवंबर माह में 4.89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नवंबर महीने में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 13,01,431 रही। पिछले साल नवंबर में कुल 12,40,795 दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक तिपहिया की बिक्री में इस साल नवंबर में 3.14 फीसदी का इजाफा रहा। नवंबर में कुल 41,737 तिपहिया वाहनों की बिक्री की गई जो पिछले साल की समान अवधि में 40,468 थी।
विज्ञापन
सिआम की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूटर की बिक्री में नवंबर के दौरान 26 फीसदी का इजाफा देखा गया वहीं, मोटरसाइकिल की बिक्री में इस दौरान 3.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर में वाहनों की कुल बिक्री में 5.03 फीसदी की बढ़ोतरी रही।