फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   8% GDP growth possible in next 2-3 years: Chidambaram

मुमकिन है 8 फीसदी की विकास दर : चिदंबरम

Tue, 23 Sep 2014 08:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 23 Sep 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
8% GDP growth possible in next 2-3 years: Chidambaram

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि भारत अगले दो से तीन साल में 8 फीसदी की विकास दर हासिल कर करता है। चिदंबरम ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार बदलने के बावजूद मुझे भरोसा है कि यदि हम वित्तीय दृढ़ता को इसी तरह बनाए रखते हैं, तो अगले करीब दो से तीन साल में हम 8 फीसदी की विकास दर हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2013-14 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 4.9 फीसदी थी। हालांकि, गत अप्रैल-जून तिमाही में विकास दर 5.7 फीसदी पर पहुंच गई। वर्ष 2008 की वैश्विक मंदी से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था 9 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ी थी।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि यदि सरकार आर्थिक सुधार की मौजूदा रफ्तार, बचत और निवेश को प्रोत्साहन जारी रखती है, तो 8 फीसदी की विकास दर हासिल करना मुमकिन है। उन्होंने कहा कि 8 फीसदी की विकास दर हासिल करने के लिए वित्तीय क्षेत्र में सुधारों की बहुत आवश्यकता है। घरेलू बचत और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी इस दिशा में अहम भूमिका अदा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed