{"_id":"ec6b8ac2646300ed1ba5c98d3b7bcbd7","slug":"8-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम की दरियादिलीः दान कर दिए 8,000 करोड़","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
प्रेम की दरियादिलीः दान कर दिए 8,000 करोड़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोककल्याण के लिए दान देने के मामले में भारतीय दानदाताओं में आईटी दिग्गज अजीम हाशिम प्रेमजी सबसे आगे हैं। चीन की हारूप रिपोर्ट इंक द्वारा जारी की गई ‘हारून इंडिया परोपकार सूची : 2013’ में अजीम प्रेमजी दान देने वाले सबसे उदार भारतीय रहे। बीते साल में प्रेमजी ने 8,000 करोड़ रुपये दान में दिए।
रुपए के गिरने से मत घबराओ, RBI गवर्नर का भरोसा
भारतीय दानदाताओं की इस सूची में एचसीएल के शिव नादर दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 3,000 करोड़ रुपये का दान दिया। जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन के जरिए शिक्षा के लिए 740 करोड़ रुपये का दान देकर जीएम राव तीसरे सबसे उदार भारतीय कॉरपोरेट दानदाता रहे। इस सूची में नंदन और रोहिणी निलेकणी को 530 करोड़ रुपये दान देने के लिए चौथे स्थान मिला।
विज्ञापन
हारून की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दानदाताओं के लिए शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसमें कुल 12,200 करोड़ रुपये दान दिए गए। इसके अलावा, सामाजिक विकास में 1,210 करोड़, स्वास्थ्य में 1,065 करोड़, ग्रामीण विकास में 565 करोड़, पर्यावरण के मद में 170 करोड़ और कृषि के क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये के दान दिए गए।
एसबीआई का मुनाफा 33% घटा
हारून इंडिया की सूची में उन 31 भारतीयों को शामिल किया है, जिन्होंने एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2012 के दौरान 10 करोड़ रुपये (16 लाख डॉलर) नकद या इसके बराबर राशि दान दी है।