फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   72 percent global companies find it hard to attract talent

72% कंपनियों को नहीं मिल रहे कुशल कर्मी

Sun, 23 Sep 2012 09:16 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Sun, 23 Sep 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
72 percent global companies find it hard to attract talent
वैश्विक आकार की लगभग 72 फीसदी कंपनियों ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें कुशल कर्मचारी मिलना एक बड़ी समस्या है। अमेरिका की 278 सहित पूरी दुनिया की 1,605 कंपनियों पर वैश्विक आधार पर किए गए सर्वेक्षण में 72 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्हें जटिल क्षमता वाले लोगों की जरूरत है, जिसे पूरी करने में उन्हें काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


यही नहीं कंपनियां उच्च क्षमता और बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को लुभाने में भी काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। मानव संसाधन पेशेवरों के एक संघ ‘वर्डएटवर्क’ नामक संस्था ने इस शोध को अंजाम दिया है।  ‘द बिजनेस न्यूज डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शोध में शामिल 65 फीसदी नियोक्ताओं ने माना कि वह उच्च क्षमता वाले कर्मचारियों को आकर्षित करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं 59 फीसदी का कहना था कि उन्हें बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को आकर्षित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों के लिए सिर्फ कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करना ही चुनौती नहीं है बल्कि, कंपनियां अपने कर्मचारियों को टिकाए भी नहीं रखा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के दौरान लगभग 50 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अपने कर्मचारियों को टिकाए रखना उनके व्यवसाय के लिए एक बड़ी चुनौती है। बहुत से नियोक्ताओं ने यह माना कि कुछ क्षेत्रों के अपने कुशल कर्मियों को खुश रखना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed