फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   71 cities get gift of city gas.

71 शहरों को मिलेगा 'सिटी गैस' का तोहफा

Thu, 11 Sep 2014 12:47 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
71 cities get gift of city gas.

मोदी सरकार ने देश के 71 शहरों को पाइप गैस नेटवर्क का तोहफा देने का फैसला किया है। अभी तक सिर्फ 45 शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पहुंचा है, जबकि 14 शहरों में पीएनजी नेटवर्क के लिए आवेदन मंगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) योजना के अगले चरण में सिटी गैस नेटवर्क के लिए 41 शहरों की पहचान कर ली है। इनमें यूपी के 12 और हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के तीन-तीन शहर शामिल हैं।
विज्ञापन


आगे चलकर 30 और शहरों में सिटी गैस पहुंचाने की तैयारी है। मोदी सरकार की यह योजना परवान चढ़ी, तो यूपी के सहारनपुर, हापुड़, अलीगढ़, रायबरेली, मैनपुरी, अमेठी, बागपत के अलावा पंजाब के फतेहपुर साहिब, बठिंडा और उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल और हरियाणा के यमुना नगर और रेवाड़ी जैसे शहरों तक सिटी गैस नेटवर्क पहुंच सकता है। इसके लिए पीएनजी रेगुलेटरी बोर्ड जल्द ही गैस नेटवर्क बनाने की इच्छुक कंपनियों से निविदाएं मंगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी गैस को लेकर बन रही है योजना

71 cities get gift of city gas.

देश के प्रमुख शहरों को गैस ग्रिड से जोड़ने का मुद्दा मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसे देखते हुए नए शहरों में सिटी गैस पहुंचाने के लिए काम में अब तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

खास बात यह है कि मोदी सरकार गांधी परिवार से जुड़े अमेठी, रायबरेली के अलावा मुलायम सिंह के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी और इटावा को भी पीएनजी के नक्शे पर लाने की योजना बना रही है।

फिलहाल पंजाब में अमृतसर, हरियाणा में पानीपत, यूपी में शाहजहांपुर समेत देश के 14 शहरों में सीएनजी व पाइप कुकिंग गैस पहुंचाने के लिए लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।

कई शहरों में गैस वितरण के लिए कोई भी टेंडर न मिलने की वजह से आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर तक बढ़ा दी है। यह लाइसेंस 11 फरवरी तक जारी होने थे, लेकिन आवेदन न मिलने की वजह से कई बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है।

यूपी और एमपी में कंपनियों को रुचि कम

71 cities get gift of city gas.

मध्य प्रदेश के गुना और यूपी में शाहजहांपुर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में किसी भी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। ज्यादातर कंपनियां बंगलूरू और पुणे जैसे शहरों में पाइप गैस नेटवर्क स्थापित करना चाहती हैं।

बुधवार को मंत्रालय में होने वाली बैठक में पूरी स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ नए क्षेत्रों के लिए आवेदन मंगाने पर भी विचार किया जाएगा।

पीएनजी नेटवर्क से जुड़ेंगे यह शहर
यूपी: मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, हापुड़, अलीगढ़, रायबरेली, मैनपुरी, अमेठी, बागपत, बदायूं, बुलंदशहर, इटावा, औरैया
हरियाणा: रेवाडी, यमुना नगर, भिवानी
पंजाब: बठिंडा, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब
उत्तराखंड: नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed