{"_id":"b69b0a28741033fc00c5e964daada451","slug":"7-hour-s-air-travel-in-60-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस विमान ने सात घंटे की यात्रा कराई 60 घंटे में","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इस विमान ने सात घंटे की यात्रा कराई 60 घंटे में
एजेंसी
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के दौरान चाहे रेलगाड़ी की यात्रा हो या हवाई जहाज की, सबमें देरी होती है, लेकिन यदि सात घंटे की यात्रा साठ घंटे में पूरी हो तो इसे आप क्या कहेंगे। यह कोई अफसाना नहीं बल्कि हकीकत है और यह वाकया हुआ है एयर इंडिया के मिलान (इटली) से नई दिल्ली आने वाले हवाई जहाज में। इसकी सात घंटे की यात्रा साठ घंटे में पूरी हुई।
मिलान से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ०१२२ को यूं तो २४ दिसंबर को तड़के ही नई दिल्ली आना था लेकिन यह मिलान से ही देर से टेकआफ किया। दिल्ली पहुंचने के बाद विमान ने आसमान में कई चक्कर लगाया लेकिन घने कोहरे की वजह से यहां लैंडिंग में कामयाब नहीं हो पाया।
तब विमान को मुंबई भेज दिया गया। वहां से रात में दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया लेकिन वह विमान भी दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया इसलिए यात्री फिर से मुंबई पहुंच गए। इसके बाद २६ दिसंबर को दोपहर बाद ये लोग साठ घंटे बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
इस विमान के एक यात्री नवनीत कुमार (बदला हुआ नाम) ने बताया वह तो अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने दिल्ली आया था लेकिन उसका क्रिसमस इस तरह से धक्के खाते हुए बीतेगा, इसकी कल्पना नहीं की थी। यह विमान विदेश से आया था, इसलिए इसके यात्रियों को मुंबई में एक बार कस्टम और आव्रजन का क्लियरेंस कराना पड़ा और दो बार चेक इन और चेक आउट
विमान के एक अन्य यात्री के मुताबिक सभी यात्री शुरू में तो इस बात को लेकर डर गए कि कहीं दिल्ली में कुछ बड़ी घटना तो नहीं हो गई है। लेकिन यहां के कोहरे के बारे में समाचार देखने के बाद आश्वस्त हुए कि इसी वजह से उनका विमान दो बार मुंबई भेजा गया।
शिशिर चौरसिया--