फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   63 per cent increase in the use of smartphone apps

स्मार्टफोन एप्लिकेशन के इस्तेमाल में 63 फीसदी की वृद्धि

Tue, 22 Jul 2014 09:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 22 Jul 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
63 per cent increase in the use of smartphone apps

रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके स्मार्टफोन पर पिछले दो सालों के दौरान इसके एप्लिकेशन के इस्तेमाल में 63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एरिक्सन इंडिया की ओर से जारी एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


दूरसंचार ऑपरेटरों एवं उद्योग को तकनीकी सेवा देने वाली कंपनी एरिक्सन इंडिया के उपाध्यक्ष (स्ट्रेटजी एवं मार्केटिंग) अजय गुप्ता ने मंगलवार को सर्वे रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि स्मार्टफोन पर उपलब्ध विभिन्न एप्लिकेशनों जैसे व्हाट्सऐप, वीचैट, हाइक के साथ सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पिछले दो वर्षों के दौरान 63 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सर्वे देश के 18 शहरों के 4,000 उपभोक्ताओं के बीच कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोबाइल इस्तेमाल करने वालों में 40 फीसदी उपभोक्ता सोशल मीडिया और चैटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 23 फीसदी लोगों तक अपने उत्पादों एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही कारोबारी गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से इन एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि भागदौड़ की दिनचर्या में भी पिछले दो वर्षों के दौरान स्मार्टफोन पर उपभोक्ताओं द्वारा बिताए जाने वाले समय में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। औसतन एक भारतीय ग्राहक अपने स्मार्टफोन पर दिन भर में करीब तीन घंटे व्यतीत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed