फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   6.3 per cent increase in core sector

कोर सेक्टर में 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी

Tue, 02 Dec 2014 09:21 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
6.3 per cent increase in core sector

उद्योग के प्रमुख आठ क्षेत्रों (कोर सेक्टर) के बेहतर प्रदर्शन से सरकार को बड़ी राहत मिल सकती है। अक्तूबर माह में कोर सेक्टर के प्रदर्शन में सालाना आधार पर 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन


अक्तूबर माह के दौरान कोर सेक्टर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कोयला क्षेत्र का रहा, वहीं प्राकृतिक गैस केउत्पादन में पहले की तरह गिरावट जारी रही। कोर सेक्टर के तहत कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, खाद, स्टील, सीमेंट व बिजली को शामिल किया जाता है। चालू वित्त वर्ष 2014-15 के अप्रैल-अक्तूबर में कोर सेक्टर की बढ़ोतरी दर 4.3 फीसदी रही। पिछले साल अक्तूबर में कोर सेक्टर में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्तूबर माह में कोयले के उत्पादन में 16.2 फीसदी का इजाफा रहा। चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन की यह सबसे अधिक दर है। अक्तूबर में बिजली के उत्पादन में 13.2 फीसदी, रिफाइनरी में 4.2 फीसदी, स्टील में 2.3 फीसदी तो कच्चे तेल में एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 4.2 फीसदी, खाद में 7 फीसदी तो सीमेंट में एक फीसदी की गिरावट रही। पिछले साल अक्तूबर में कोयले के उत्पादन में 3.5 फीसदी, कच्चे तेल में 0.6 फीसदी, प्राकृतिक गैस में 13.5 फीसदी, तो रिफाइनरी उत्पाद में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed