फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   50 percent refund of tatkal ticket

तत्काल की टिकट कैंसिल कराने पर 50% रिफंड

Wed, 01 Jul 2015 08:34 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
50 percent refund of tatkal ticket

आज से रेलवे की एक नई सौगात आ रही है। इसके तहत आपको अपने तत्काल के टिकट को कैंसिल करने पर भी पैसे वापस मिल पाएंगे। आपको बता दें कि अभी तक तत्काल की टिकट को कैंसिल करने पर एक भी पैसा वापस नहीं मिलता था।

विज्ञापन


रेलवे के नियमों में हुआ ये बदलाव आज से लागू होगा। दिल्ली के बड़ौदा हाउस मुख्यालय की तरफ से नियमों में इस बदलाव के लिए सभी मंडल प्रबंधकों को पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, तत्काल टिकट कैंसल करने पर सिर्फ टिकट का 50 फीसदी ही रिफंड मिलेगा। इस 50 फीसदी का रिटर्न पाने के लिए भी रेलवे ने कुछ नियम निर्धारित किए हुए हैं, जिन्हें पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रिफंड पाने की शर्त

50 percent refund of tatkal ticket
नियमों के अनुसार रिफंड पाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन आने से तीन घंटे पहले टिकट कैंसिल करवानी होगी, वरना रिफंड का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, टिकट कैंसिल कराते समय बुकिंग के वक्त दिया गया आईडी प्रूफ भी दिखाना अनिवार्य होगा।


दरअसल, अभी तक रिफंड न मिलने की वजह से यात्रियों को बहुत ही परेशानी होती थी। यदि कोई व्यक्ति किसी जरूरी काम के कारण तत्काल का टिकट कैंसिल करता था, तो उसे रिफंड में एक भी रुपया वापस नहीं मिलता था।

रेलवे की इस नई सुविधा से देश भर के लोगों को फायदा होगा और वे तत्काल की टिकट भी कैंसिल करवा सकेंगे। हालांकि, नए नियमों के बावजूद उन्हें अपने आधे पैसे वापस नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed