फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   50 bps rate cut likely during Jan Mar quarter says citigroup

अगली तिमाही 0.50 फीसदी तक घट सकती हैं ब्याज दरें

Tue, 25 Dec 2012 08:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 25 Dec 2012 08:20 PM IST
विज्ञापन
 50 bps rate cut likely during Jan Mar quarter says citigroup

भारतीय रिजर्व बैंक अगले साल मूल ब्याज दरों में 0.75 फीसदी तक की कटौती कर सकता है। इसमें से 0.50 फीसदी की कटौती जनवरी से मार्च की तिमाही में संभव है। यह संभावना दिग्गज अंतरराष्ट्रीय बैंक सिटी ग्रुप ने जताई है। सिटी ग्रुप की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई के थोक मूल्य आधारित और खुदरा दोनों ही तरह के आंकड़ों में हाल की नरमी से महंगाई के दबाव में कमी केंद्रीय बैंक को अगली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती के लिए प्रेरित कर सकती है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक की तीसरी तिमाही ऋण एवं मौद्रिक नीति की समीक्षा 29 जनवरी को होनी है। सिटी बैंक की अर्थशास्त्री रोहिणी मल्कानी ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में लिखा है। आरबीआई की ओर से आगामी तिमाही में दरों में आधे फीसदी तक की कटौती संभव है और यदि पूरे वर्ष 2013 की बात करें तो हमें तीन चौथाई फीसदी की कटौती की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 दिसंबर को पेश मध्य तिमाही समीक्षा में रिवर्ज बैंक में ब्याज दरों में कोई कटौती न करते हुए अगली समीक्षा में दरें घटाने के संकेत दिए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था का बुरा दौर गुजर गया है और आने वाले समय में सब्सिडी के कैश ट्रांसफर व कर सुधारों जैसे सुधारात्मक कदमों के चलते निवेश में तेजी आने के प्रबल आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed