बैंक में मिलेगी 4,500 पदों पर नौकरियां
सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) वित्तवर्ष 2014-15 में 4,500 नई भर्तियां करेगा। इनमें दो हजार पद अधिकारी वर्ग के जबकि शेष 2,500 पदों पर क्लर्क और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
बीओआई की सीएमडी वीआर अय्यर ने बताया कि बैंक ने 31 मार्च 2014 तक 8 लाख 53 हजार करोड़ का कुल कारोबार किया है और बैंक की कुल जमा राशि 4 लाख 77 हजार करोड़ रुपये हैं।
बढ़ेगी एटीएम की संख्या
इस दौरान तीन लाख 76 हजार करोड़ रुपये के कर्ज दिए हैं। वर्तमान में बैंक की 4,628 शाखाएं हैं और मार्च 2015 तक बैंक का 500 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य है। साथ ही एटीएम की संख्या 4,665 जिसे बढ़ाकर 8,000 की जाएगी।