{"_id":"a92ca0ecf436d44e9e1ea074fd3f9de5","slug":"30-per-cent-of-pension-fund-proposes-to-invest-in-equity-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन फंड की 30 फीसदी राशि का इक्विटी में निवेश का प्रस्ताव ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पेंशन फंड की 30 फीसदी राशि का इक्विटी में निवेश का प्रस्ताव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने रिटायरमेंट एवं ग्रेच्युटी फंडों को अपने पैसे का 30 फीसदी तक निवेश इक्विटी मार्केट में करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय के इस प्रस्ताव का श्रम संगठन विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक गैर सरकारी भविष्य निधि, पेंशन और ग्रेच्युटी फंड कंपनियों के शेयरों में 15 फीसदी तक निवेश कर सकते हैं, जो डेरिवेटिव्स या म्यूचुअल फंडों के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 15 फीसदी निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों, इंडेक्स फंडों में किया जा सकता है। यह निवेश सेंसेक्स या निफ्टी के पोर्टफोलियो या डेरिवेटिव्स में किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी प्रतिभूतियों में 40 फीसदी तक निवेश किया जा सकेगा। मौजूदा प्रावधानों के तहत ऐसे फंडों को सीधे इक्विटी बाजार में निवेश की अनुमति नहीं है।