फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   2g spectrum auction will flop again

2जी स्पेक्ट्रम नीलामी फिर रहेगी फ्लॉप

Mon, 25 Feb 2013 11:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
2g spectrum auction will flop again

मार्च में होने वाली दूसरे दौर की 2जी नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही फ्लॉप शो के रूप में तब्दील होने जा रही है। सोमवार की नीलामी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के दिन सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसज लिमिटेड को छोड़ कर किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


सरकार ने 11 मार्च से शुरू होने वाली नीलामी के लिए जीएसएम सेवाओं और सीडीएमए सेवाओं के लिए 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कराने का फैसला किया है। इसके तहत 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 800 मेगाहर्ट्ज की नीलामी करनी है।
विज्ञापन


टेलीकॉम मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार केवल सिस्टेमा श्याम ने 800 मेगाहर्ट्ज (सीडीएमए ) के लिए नीलामी में भाग लेने का आवेदन किया है। दूसरी किसी कंपनी ने जीएसएम और सीडीएम सेवाओं के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार दूसरे दौर की नीलामी से एक बार फिर 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी जुटाने की उम्मीद कर रही थी। इसके लिए उसने पहले दौर की नीलामी फ्लॉप होने के बाद बेस प्राइस 50 फीसदी तक कम कर दिया था। उसके बावजूद दूसरे दौर के लिए केवल सिस्टेमा श्याम ने ही आवेदन किया है।


इसके पहले नवंबर 2012 में हुई 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में सरकार 40 हजार के लक्ष्यकी तुलना में केवल 9,410 करोड़ रुपये जुटा पाई थी। इसमें ऊंचे बेस प्राइस की वजह से 70 फीसदी स्पेक्ट्रम बिक नहीं पाए थे। इसके बाद सरकार अब 50 फीसदी तक बेस प्राइस में कमी कर नीलामी करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed