फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   29 pf account holder can get benefit this scheme

29 लाख पीएफ अकाउंट वालों को मिलेगा तोहफा

Tue, 01 Jul 2014 11:58 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
29 pf account holder can get benefit this scheme

पीएफ खाताधारकों को न्यूनतम एक हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा जल्द हो सकती है। श्रम मंत्रालय के इस बहुप्रतिक्षित प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


जुलाई के पहले पखवाड़े में श्रम मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंतर्गत करीब 44 लाख पेंशनधारक है।
विज्ञापन


अगर न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये तक कर दिया गया तो इनमें से करीब 29 लाख खाताधारकों को तत्काल लाभ मिल सकेगा। फिलहाल इन पेंशन धारकों को प्रत्येक माह एक हजार रुपये से कम पेंशन मिलती है। हालांकि ईपीएफओ को यह सुविधा शुरू करने के लिए बजटीय सहायता की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1200 करोड़ की मदद

29 pf account holder can get benefit this scheme

ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के पास न्यूनतम पेंशन तय करने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। 1000 रुपये मासिक पेंशन देने के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये सालाना बजटीय सहायता जरूरी है।

उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय कुछ नियम व शर्तों के साथ बजटीय सहायता देने को तैयार है। इसलिए जल्द ही न्यूनतम पेंशन की घोषणा हो सकती है।

श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 24 जून को इस संदर्भ में ट्रेड यूनियनों से बातचीत की थी और अगले दो हफ्तों में निर्णय होने को आश्वासन भी दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से औद्योगिकीकरण और कामगारों के हितों को रक्षा करने के पक्ष में है।

इसलिए श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही नई योजनाएं और कानून में संशोधन किए जाएंगे। बताते चले कि पिछली सरकार ने न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये करने का दांव चला था, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed