फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   20 companies approach Sebi with public offer proposals

आईपीओ की कतार में खड़ी 20 कंपनियां

Fri, 26 Dec 2014 09:01 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
20 companies approach Sebi with public offer proposals

निवेशकों की मजबूत धारणा का दोहन करने के लिए वीडियोकॉन डी2एच, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ओर एडलैब्स एंटरटेनमेंट ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष जनवरी के बाद से 20 कंपनियों ने आईपीओ लांच करने के लिए सेबी के पास रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस (डीआरएचपी) का अपना मसौदा जमा कराया है। वहीं एसएमसी सेक्युरिटीज लिमिटेड ने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के लिए सेबी की मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन


शारदा क्रापकेम और जीएमआर एनर्जी को छोड़ कर 18 कंपनियों ने अपने शुरुआती दस्तावेज मई में आम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जमा कराए हैं।

शारदा क्रापकेम ने अपना मसौदा दस्तावेज फरवरी मेें और जीएमआर एनर्जी ने सेबी की मंजूरी मार्च में मांगी थी।  हालांकि जीएमआर एनर्जी ने अप्रैल में अपना आवेदन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों में से सेबी ने लवासा कॉरपोरेशन, एडलैब्स एंटरटेनमेंट, ऑरटेल कम्युनिकेशंस और एमईपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के आईपीओ को पहले ही मंजूरी दे चुका है।


हालांकि इन चार कपंनियों ने अपना आईपीओ अभी लांच नहीं किया है। इसके अलावा सेबी ने कुछ कंपनियों के मर्चेंट बैंकर्स से अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed