फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   20,000 people killed on railway track

रेल से कट कर मर गए 20,000 लोग!

Fri, 21 Feb 2014 11:37 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
20,000 people killed on railway track

रेलवे का अंतरिम बजट हुए अभी 10 दिन भी नई हुए है कि रेलवे की नई रिपोर्ट ने एक संसद को चौंका दिया है।

विज्ञापन


संसद में पेश की गई रेलवे की रिपोर्ट में यह पता चला है कि रेल ट्रेक पर लोगों के मरने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार मानवरहित क्रांसिग को जल्द ही अपग्रेड करने की बात कही है।

20,000 रेल ट्रैक पर मारे गए

20,000 people killed on railway track

पिछले साल तकरीबन 20,000 लोग रेल ट्रैकों पर मारे गए। लोकसभा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 2013 में 19,997 लोग ट्रैक पर मरे, जबकि गलत तरीके से ट्रैक पार करने पर 1,63,645 लोगों पर मुकदमा चलाया गया।

रेलवे ने गलत तरीके से ट्रैक पार करने वालों से 3.64 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की कमाई बढ़ी

20,000 people killed on railway track

रेलवे ने इस साल अंतरिम बजट में टेक्‍नोलॉजी को अपग्रेड करने के साथ-साथ 72 नई ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। वहीं पिछले सालों की तुलना में रेलवे की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

रेलवे ने 1 अप्रैल, 2013 से 31 जनवरी, 2014 के बीच वस्तुवार माल ढुलाई से 76501.01 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में राजस्व का यह आंकड़ा 69313.47 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed