{"_id":"0a679d92-290b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"18-million-telephone-customers-lower","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख टेलीफोन ग्राहक हुए कम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
18 लाख टेलीफोन ग्राहक हुए कम
नई दिल्ली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या में 18 लाख की कमी दर्ज की गई है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2012 तक देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 93.77 करोड़ दर्ज की गई, जो कि अगस्त माह में 93.95 करोड़ थी।
विज्ञापन
इस दौरान वायरलेस फोन (मोबाइल) इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 0.19 फीसदी घटकर 90.66 करोड़ और लैंडलाइन ग्राहकों की संख्या 0.40 फीसदी कम होकर 3.10 करोड़ रह गई। सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्र के टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 59.5 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों की संख्या 34.2 करोड़ दर्ज की गई।
विज्ञापन
ग्राहकों की संख्या में कमी आने से देश का टेली घनत्व भी अगस्त के 77.28 से घटकर 77.04 रह गया है। सितंबर के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएमपी) में इजाफा हुआ है। सितंबर महीने में 48.6 लाख ग्राहकों ने एमएनपी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन