फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   16 finalists for fourth entrepreneur award of the year

अर्नस्ट एंड यंग ईओवाई अवॉर्ड के लिए 16 फाइनलिस्ट

Thu, 14 Feb 2013 10:15 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Feb 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
16 finalists for fourth entrepreneur award of the year

सेवा क्षेत्र की कंपनी अर्नस्ट एंड यंग ने अपने 14वें एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर (ईओवाई)- इंडिया 2012 अवॉर्ड के लिए देश के 16 सबसे इनोवेटिव बिजनेस लीडर्स को फाइनलिस्ट के तौर पर चुना है। सभी फाइनलिस्ट को 21 फरवरी को मुंबई में होने वाले समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


अर्नस्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ  द ईयर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा इन 16 फाइनलिस्ट से विभिन्न वर्गों में की जाएगी। इसमें से एक को देश का विजेता (कंट्री विनर) चुना जाएगा। कंट्री विनर मांटे कॉर्लो में जून 2013 में होने वाले अर्नस्ट एंड यंग वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ  द ईयर अवॉर्ड (डब्लूईओवाई) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। अर्नस्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ  द ईयर एकमात्र वैश्विक पुरस्कार है, जिसमें उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन

 
फाइनलिस्टों का चयन मारुति सुजुकी लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय स्वतंत्र निर्णायक मंडल ने किया है। निर्णायक मंडल के अन्य सदस्यों में ए. वेलायन (मुरुगप्पा ग्रुप), जीवी प्रसाद (डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज), हर्ष मारीवाला (मेरिको), ईशात हुसैन (टाटा संस), डॉ. राजीव बी. लाल (आईडीएफसी), एस. रामादोराई (टीसीएस), संजय नायर (केकेआर इंडिया) और शिखा शर्मा (एक्सिस बैंक) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्नस्ट एंड यंग इंडिया के कंट्री मैनेजिंग पार्टनर राजीव मेमानी ने कहा कि अर्नस्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ  द ईयर अवॉर्ड एकमात्र कारोबारी पुरस्कार है, जो स्व-नामांकन पर आधारित है। अब देश में इसके 14वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार के लिए जो नामांकन प्राप्त हो रहे हैं, वह भारत में उद्यमियों की बढ़ती सफलता को प्रदर्शित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed