{"_id":"152007d8-5174-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"15-thousand-new-small-industries-will-start-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में शुरू होंगे 15 हजार नए लघु उद्योग","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपी में शुरू होंगे 15 हजार नए लघु उद्योग
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2012 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अगले तीन महीने में देश की एक लाख लघु उद्योग परियोजनाओं को मंजूरी देगा। इनमें करीब 15 हजार उत्तर प्रदेश के होंगे। ये लघु उद्योग परियोजनाएं पहली अप्रैल, 2013 से कार्य शुरू कर देंगी। इसके लिए यूपी के हर जिले से 200 उद्यमियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केएच मुनियप्पा ने हजरतगंज में पहले खादी इंपोरियम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत बेरोजगार युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए बिना गारंटी 25 लाख रुपये का ऋण मिलेगा। इसकी गारंटी केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन
साथ ही बैंक में अब बिना बैलेंस एकाउंट खुलेगा, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर व्यक्ति को 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा मिलेगी। इस राशि को बाद में जमा करना होगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खादी के विश्वस्तरीय उत्पाद तैयार कराए जाएंगे। खादी को समय के साथ बदलना होगा। आने वाले कुछ ही दिनों में खादी का अपना ‘मार्क’ भी होगा।
मुनियप्पा ने बताया कि मंत्रालय ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में पांच लाख परियोजनाएं स्थापित कर 40 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना बनाई है। कौशल और उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 40 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया है।
ब्याज सब्सिडी पात्रता प्रमाणपत्र स्कीम के अंतर्गत चार प्रतिशत ब्याज पर पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। चरखा, करघा की स्थापना, बेहतर विपणन, आधुनिक डिजाइन व आधुनिक बिक्री व्यवस्था के लिए एक समग्र सुधार पैकेज के माध्यम से खादी क्षेत्र का आधुनिकीकरण शुरू किया गया है।