फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   11 lakhs tickets booked on 1st april

IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, वेबसाइट भी हुई डाउन

Thu, 02 Apr 2015 03:14 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
11 lakhs tickets booked on 1st april
रेलवे ने चार महीने एडवांस में टिकट बुक करने की सुविधा क्या शुरू की, एक नया रिकॉर्ड ही बन गया। सामान्य तौर पर हर दिन IRCTC की वेबसाइट से करीब 5 लाख टिकटों की बुकिंग होती है, लेकिन 1 इस सेवा की शुरुआत के पहले दिन ही 11 लाख टिकटें ऑनलाइन बुक हो गईं।
विज्ञापन


शायद IRCTC को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पूरे दिन में वेबसाइट पर बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण कई बार IRCTC का सर्वर भी डाउन हो गया। इससे साफ होता है कि वेबसाइट पर उसकी क्षमता से अधिक लोगों ने लॉगिन कर लिया था।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा

1 अप्रैल से प्लेटफॉर्म टिकट भी महंगा हो गया है। अब तक जो प्लेटफॉर्म टिकट 5 रुपए का मिलता था, अब उसके लिए 10 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि, इस फैसले के पहले दिन लोगों पर इस बढ़ोत्तरी का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन भी बिके लाखों टिकट

11 lakhs tickets booked on 1st april

रेल टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही बुक नहीं हुए, बल्कि लाखों टिकटें ऑफलाइन भी बुक की गईं। हालांकि, ऑफलाइन बुकिंग के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

आपको बता दें कि 31 मार्च तक सिर्फ 2 महीने पहले की टिकट ही बुक की जा सकती थीं, लेकिन 1 अप्रैल से 4 महीने पहले की टिकट बुक करने की रेवले की पहल से ये आंकड़े सामने आ रहे हैं।

रेलवे का मानना है कि इससे दलालों पर लगाम कसी जा सकेगी और असली यात्रियों को सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यह नया नियम लोगों के लिए कितना फायदेमंद होगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed