{"_id":"c2498fa4-e32a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"100-percent-fdi-sanction-in-telecom-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉम सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टेलीकॉम सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीकॉम क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को टेलीकॉम कमीशन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
कमीशन ने टेलीकॉम क्षेत्र में एफडीआई की मौजूदा सीमा को 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किए जाने की मंजूरी दे दी है।
संचार विभाग इस प्रस्ताव को डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल पॉलिसी एंड प्रमोशन के समक्ष ले जाएगा। विभिन्न मंत्रालयों की सहमति के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टेलीकॉम कमीशन ने एफडीआई की सीमा को बढ़ाकर 100 फीसदी करने की इजाजत दे दी है।
49 फीसदी निवेश ऑटोमैटिक रूट से किया जा सकेगा, जबकि इससे ज्यादा निवेश के लिए एफआईपीबी की मंजूरी अनिवार्य होगी। अगर कैबिनेट की इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम अब इस प्रस्ताव को डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल पॉलिसी एंड प्रमोशन के समक्ष ले जाएगा, जो विभिन्न संबंधित मंत्रालयों से विचार-विमर्श के बाद इसे कैबिनेट के समक्ष ले जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मौजूदा समय में टेलीकॉम क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई की इजाजत है। इसमें 49 फीसदी ऑटोमैटिक रूट से की जा सकती है और उसके बाद एफआईपीबी की मंजूरी जरूरी है। वहीं, टेलीकॉम फाइनेंस कॉरपोरेशन के गठन पर भी टेलीकॉम कमीशन की बैठक में चर्चा की गई। लेकिन, इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।
टेलीकॉम उद्योग को फायदा
टेलीकॉम उद्योग में अगर एफडीआई की सीमा को बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया जाता है, तो इससे कर्ज के बोझ तले दबे टेलीकॉम उद्योग को फायदा होगा। इसके जरिए उद्योग को नया निवेश मिल सकेगा और टेलीकॉम कंपनियों की बैलेंस शीट में सुधार दर्ज किया जा सकेगा।
जानकारों के मुताबिक, मौजूदा समय में भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर तकरीबन 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में अगर विदेशी निवेश को खोला जाएगा, तो यह क्षेत्र के लिए बेहतर होगा।