फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   100 entities waiting to apply for small,payment banks:Assocham

छोटे-पेमेंट बैंक के लिए आवेदन के इंतजार में 100 कंपनियां: एसोचैम

Mon, 18 Aug 2014 09:33 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 18 Aug 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
100 entities waiting to apply for small,payment banks:Assocham
उद्योग चैंबर एसोचैम का कहना है कि हाल में छोटे और पेमेंट बैंकों पर मसौदा दिशा निर्देश आने से माइक्रोफाइनेंस कंपनियां, टेलीकॉम कंपनियां और गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों सहित लगभग 100 कंपनियां उत्साहित हैं।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जाने पर ये कंपनियां ऐसे बैंकों के लिए आवेदन करेंगी। एसोचैम की एक स्टडी में कहा गया है कि इन बैंकों में दिलचस्पी दिखाने वाली ये कंपनियां अंतिम दिशा निर्देशों की प्रतीक्षा कर रही हैं, जिससे इन कंपनियों को बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एसोचैम के सेक्रेटरी जनरल डीएस रावत ने कहा कि छोटे बैंक सेगमेंट में प्रवेश करने की संभावना तलाश रहीं कंपनियां स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रहीं हैं कि क्या छोटे बैंक विभिन्न राज्यों के इंडस्ट्री क्लस्टर में संचालित किए जा सकते हैं या इन्हें सिर्फ किसी राज्य विशेष में ही संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई द्वारा जारी किए गए मसौदा दिशा-निर्देश के तहत छोटे बैंक व्यावसायिक बैंकों की तरह सभी बुनियादी बैकिंग सेवाएं मुहैया कर सकेंगी। हालांकि इन बैंकों की इलाके में मौजूदगी सीमित होगी। छोटे बैंक जमाएं एकत्र करने के अलावा किसानों और छोटे और मझोले कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र को कम राशि वाले कर्ज दे सकेंगे।

पेमेंट बैंक प्रवासी कामगारों सहित समाज के वंचित तबकों को जमाएं लेने और रुपये भेजने की सुविधाएं मुहैया कराएगा। पेमेंट बैंक कर्ज नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed