फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

डिजिटल मार्केटिंग में मिलेगी 1.5 लाख नौकरियां

Thu, 14 Aug 2014 07:40 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

अगले दो साल के भीतर डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करीब 1.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। एचआर विशेषज्ञों का कहना है कि कारोबार को बढ़ाने के लिए कंपनियां इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म को तेजी से अपना रही हैं। इसके चलते इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन हो रहा है।

विज्ञापन

वर्ष 2016 तक 1.5 लाख नए रोजगार

1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ऑनलाइन विज्ञापन, सोशल मीडिया और वेबसाइट डिजाइन सहित कई अन्य सेवाओं के लिए डिजिटल आउटसोर्सिंग हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। मणिपाल ग्लोबल एजूकेशन सर्विसेज के कार्यकारी प्रेसिडेंट वी. शिवरामकृष्णन का कहना है कि कंपनियों और उपभोक्ता दोनों का फोकस डिजिटल मीडियम की तरफ तेजी से हस्तांतरित हो रहा है। जिसे देखते हुए 2016 तक इस क्षेत्र में 1.5 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मिल सकती है 25000 को नौकरी

1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

अनुमान के मुताबिक इस साल डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करीब 25,000 नए रोजगार के अवसरों का सृजन हो सकता है। ई-कॉमर्स बिजनेस के तेजी से विस्तार के अलावा इंटरनेट और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल के चलते भी मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, नौकरियों की मांग के अनुरूप कुशल लोगों की उपलब्धता कम है।

विज्ञापन

कुशल और अनुभवी पेशेवरों की कमी

1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

त्रिवोन डिजिटल सर्विसेज के संस्थापक एवं सीईओ एल. सुब्रमण्यम का कहना है कि करीब प्रत्येक सिंगल ब्रांड ने डिजिटल मार्केटिंग रणनीति बनाई है और इसे कार्यान्वित करने के लिए वह लोगों की नियुक्तियां करने की जद्दोजहद से गुजर रहे हैं। कैरियरबिल्डर इंडिया के एमडी प्रेमलेस मचामा का कहना है कि डिजिटल मार्केटिंग के लिए कुशल और अनुभवी पेशेवरों की कमी है।

तेजी से बढ़ रही है मांग

1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

एचआर फर्म रेंडस्टैड इंडिया की सीईओ मूर्ति उप्पालुरी का कहना है कि तकनीक का व्यापक स्तर पर विस्तार हुआ है, जिसके चलते कंपनियों का अपने ग्राहकों और कर्मचारियों से संवाद का तरीका बदल गया है। इसलिए, कंपनियों का नए डिजिटल चैनल में शामिल होने के बढ़ते फोकस के चलते डिजिटल मार्केटिंग पेशवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

5 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी

1.5 lakhs jobs come in digital marketing field

मेराजॉब इंडिया के सीईओ पल्लव सिन्हा का कहना है कि डिजिटल मार्केटिंग सेवाओं के लिए भारत एक मजबूत आउटसोर्सिंग हब के रूप में उभर रहा है। कई कंपनियां अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में ग्राहकों से प्रोजेक्ट ले रही हैं। रेंडस्टैड इंडिया के अनुमान के मुताबिक डिजिट मार्केटिंग पेशवरों का शुरुआती वेतन 4.5 से 5.5 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed