मर्सिडीज ने लांच की कॉमपैक्ट सेडान, कीमत 68.50 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्सिडीज ने कॉमपैैक्ट सेडान को खास तौर से युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। युवाओं को लुभाने के लिए जहां इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है, वहीं इंटीरियर भी कंपनी ने स्टाइलिश रखा है। कंपनी भारत में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए सीएलए क्लास सेडान कार को भी अगले छह महीने मेंं भारत मेंं लांच करने की तैयारी में है।मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में सीएलए 45 एएमजी के लांच मौके पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ एबरहार्ड कर्न ने कहा कि नई कार तेजी से बढ़ते युवा ग्राहकों को खास तौर से पसंद आएगी। एएमजी पोर्टफोलिओ के तहत नई कार भारतीय बाजार में सातवीं कार है। कंपनी अगले छह महीने सीएलए क्लास को भारत में लांच करेगी। कंपनी ने पिछले साल 9000 से ज्यादा गाडिय़ां भारत में बेची है। इस साल कंपनी दो अंकों में अपनी ग्रोथ की उम्मीद कर रही है।
क्या हैं खास फीचर्स
अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा
4.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकडऩा
4 सिलेंडर इंजन
स्पोर्टी लुक